साहित्य सृजन संवाद

साहित्य सृजन संवाद

कला संस्कृति चिंतन का पोर्टल

शिक्षा व्यवस्था

लखीसराय के नाथ पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

लखीसराय के नाथ पब्लिक स्कूल में प्रति वर्ष शिक्षक दिवस का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। शिक्षक दिवस हमारे देश में महान् शिक्षाविद् और भारत गणतंत्र के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में भी राधाकृष्णन के चित्र के सामने नाथ पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विश्वनाथ सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया और इसके बाद छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।