राष्ट्रीय खेल दिवस:हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद

राजीव कुमार झा

राष्ट्रीय खेल दिवस
त्रिपुर सुंदरी समाचार
अंक 29/8/2026
इंदुपुर, पोस्ट - बड़हिया, जिला - लखीसराय, बिहार।
रिपोर्ट:राजीव कुमार झा
मेजर ध्यानचंद की खेलभावना आज भी सारे भारतीय खिलाड़ियों की प्रेरणा का स्रोत है!
हमारे देश में 28 अगस्त को महान हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति और उनके सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
मेजर ध्यानचंद ने 1928,1932 और 1936 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
हमारे देश में खेल का सबसे बड़ा पुरस्कार भी ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार माना जाता है। मेजर ध्यानचंद का जीवन और उनकी खेल भावना आज भी समस्त भारतीय खिलाड़ियों की प्रेरणा का स्रोत है।

