देश में संस्कृत दिवस आयोजन का महत्व

राजीव कुमार झा

*त्रिपुर सुंदरी समाचार*
*रिपोर्ट: राजीव कुमार झा*
*अंक: 28/08/2026 | इंदुपुर, पोस्ट: बड़हिया, जिला: लखीसराय (बिहार)*
*संस्कृत दिवस विशेष*
हमारे देश में प्रति वर्ष श्रावण पूर्णिमा के दिन संस्कृत दिवस मनाया जाता है!
भारत में श्रावण पूर्णिमा के दिन संस्कृत दिवस मनाने की शुरुआत 1969 से हुई। इस पवित्र तिथि को ही हमारे देश के गुरुकुलों में शिष्यगण आचार्यों की देखरेख में वेद और अन्य धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन-अनुशीलन में प्रवृत्त होते थे।
संस्कृत को समस्त भारतीय भाषाओं की जननी कहा जाता है। इस भाषा में रचित महान ग्रंथों में समस्त संसार के कल्याण की कामना है और जीवन के उच्च आदर्शों का निरूपण इनमें हुआ है।
*त्रिपुर सुंदरी समाचार परिवार की ओर से लखीसराय के समस्त लोगों को संस्कृत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!*

