साहित्य सृजन संवाद

साहित्य सृजन संवाद

कला संस्कृति चिंतन का पोर्टल

राज्य समाचार

लखीसराय में देहव्यापार के धंधे में संलिप्त तत्वों की पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी

प्रस्तुति: राजीव कुमार झा

प्रस्तुति: राजीव कुमार झा

लखीसराय में देहव्यापार में संलिप्त तत्वों को गिरफ्तार करने में यहां पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। परसों लखीसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ चौक पर छापेमारी करके इस धंधे में शामिल युवक -युवतियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। लखीसराय शहर और इसके भीतर -बाहर की जगहों पर देहव्यापार का धंधा पांव पसार रहा है। इससे लोग चिंतित हैं। स्थानीय पुलिस के द्वारा इसकी रोकथाम की कोशिश पिछले कई सालों से की जा रही थी। देहव्यापार से समाज में अनैतिक क्रिया कलापों को बढ़ावा मिलता है और यौन बीमारियां भी फैलती हैं। इनमें सिफलिस और एचआईवी के अलावा और भी कई बीमारियों का नाम शामिल है।