लखीसराय के नाथ पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

राजीव कुमार झा

लखीसराय के नाथ पब्लिक स्कूल में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन आनंद और उल्लास से संपन्न हुआ। झंडोत्तोलन के बाद इस स्कूल के डायरेक्टर और चेयरमैन विश्वनाथ सिंह इस स्कूल के अंबेडकर वाचनालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता आंदोलन के जीवन मूल्यों और आदर्शों से वर्तमान समाज में सभी तबकों के लोगों के जीवन में क़ायम होने वाले अलगाव और दूरी पर चिंता जताई और कहा कि हमारे कार्यों में देश और समाज के भविष्य की चिंता समाहित होनी चाहिए। उन्होंने
नाथ पब्लिक स्कूल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि इस स्कूल के छात्र और छात्राओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में पुरस्कार और पदक प्राप्त करके अपने स्कूल को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सबको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि यह महान त्योहार देश की आजादी के लिए जीवन उत्सर्ग करने वाले सपूतों और वीरों की याद दिलाता है।

