डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके विचारों से शिक्षक और विद्यार्थी प्रेरणा ग्रहण करें

प्रस्तुति: राजीव कुमार झा
लखीसराय के नाथ पब्लिक स्कूल में हरेक साल की तरह से ही इस वर्ष भी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया और इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को इस विद्यालय के डायरेक्टर विश्वनाथ सिंह ने संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस सारे देश में मनाया जाता है और इस दिन शिक्षकों का हम सम्मान करते हैं। डॉ राधाकृष्णन ने देश में शिक्षकों की गरिमा और उनके सम्मान को समझने का संदेश दिया था। इस अवसर पर नाथ पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी अपने विचारों से छात्र छात्राओं को अवगत कराया और उनको मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया । इस कार्यक्रम के समापन में छात्र छात्राओं की तरफ से विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया गया और उनको छात्र छात्राओं की तरफ से
उपहार भी भेंट किया गया। शिक्षक दिवस समारोह के समापन में शिक्षकों आगंतुकों और छात्र छात्राओं के लिए जलपान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
