साहित्य सृजन संवाद

साहित्य सृजन संवाद

कला संस्कृति चिंतन का पोर्टल

निबंध

मदर टेरेसा और उनका जीवन संदेश

राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा

मदर टेरेसा और  उनका जीवन संदेश
मदर टेरेसा का नाम सारे संसार में प्रसिद्ध है। उन्होंने अपना सारा जीवन गरीबों और निराश्रित लोगों की सेवा और सुश्रूषा में बिताया। मदर टेरेसा मूल रूप से अल्बानिया की निवासी थीं लेकिन भारत आगमन के बाद उन्होंने अपना समस्त जीवन यहीं पर व्यतीत किया। उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी नामक संस्था की स्थापना की और इसके तत्वावधान में अस्पताल अनाथालय आदि खोलकर फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर मानवता की सेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। आज उनका जन्मदिन है। मदर टेरेसा को भारत रत्न सम्मान प्रदान किया गया। उनको नोबेल पुरस्कार भी दिया गया।