बिहार में हिंदुओं का का सबसे महान तीर्थस्थान गया जी और वहां भादों में पितृपक्ष का मेला

राजीव कुमार झा

त्रिपुर सुंदरी समाचार
बिहार के गया जी का विष्णुपद मंदिर
राजीव कुमार झा
बिहार में गयाजी यहां का सबसे महान तीर्थस्थान है।
यह अत्यंत प्राचीन और पौराणिक नगरी है जिसकी चर्चा हिन्दू धर्मशास्त्रों में भी है।
गया फल्गु नदी किनारे बसा है। इस नगर की चर्चा रामकथा में भी आती है और कहा जाता है कि यहां राम ने अपने पिता राजा दशरथ का श्राद्ध किया था।
गयाजी में भादों महीने में देश- विदेश से लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध करने आते हैं।
गया में फल्गु नदी के तट पर विष्णुपद मंदिर स्थित है। यहां भगवान विष्णु की पूजा होती है। वर्तमान विष्णुपद मंदिर को अहिल्याबाई ने बनवाया है। वह इंदौर ( महेश्वर) के होलकर राजवंश की महारानी थीं।
अहिल्याबाई धर्मपरायण नारी थीं। काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार भी उन्होंने करवाया था।
बिहार सरकार ने विष्णुपद मंदिर के बाहरी परिसर में अहिल्याबाई की प्रतिमा स्थापित करवाई है।
गयाजी मंगलागौरी मंदिर के कारण भी प्रसिद्ध है। यह देश का प्रमुख शक्तिपीठ है।

