साहित्य सृजन संवाद

साहित्य सृजन संवाद

कला संस्कृति चिंतन का पोर्टल

निबंध

26 अगस्त, जन्मदिन :संत मदर टेरेसा

राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा

26 अगस्त, जन्मदिन :संत मदर टेरेसा
मदर टेरेसा का नाम सारे संसार में प्रसिद्ध है। वह ईसाई महिला थीं और सिस्टर्स आफ लोरेटो नामक मिशनरी संस्था की सदस्या के रूप में समाजसेवा के कार्य से भारत आईं। यहां उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी नामक संस्था को स्थापित किया और इसके तत्वावधान में गरीबों और निराश्रित लोगों की सेवा सूश्रुषा का कार्य शुरू किया। मदर टेरेसा अल्बानिया की निवासी थीं लेकिन भारत आगमन के पश्चात उनका समस्त जीवन यहीं पर व्यतीत हुआ। उन्होंने भारत की नागरिकता भी स्वीकार कर लिया था। भारत सरकार ने उनको जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार और भारत रत्न सम्मान प्रदान किया। उनको नोबेल पुरस्कार भी दिया गया।